क्या आप भी हैं अंडरआर्म्स से आती बदबू से परेशान, आजमाए ये नुस्खें

By: Ankur Sat, 27 Mar 2021 3:33:07

क्या आप भी हैं अंडरआर्म्स से आती बदबू से परेशान, आजमाए ये नुस्खें

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं पसीने से होने वाली बदबू की। ज हां, गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात हैं लेकिन यह तब तकलीफदेह हो जाता हैं जब अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आने लग जाती हैं और इसकी वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता हैं। हांलाकि लोग इसके लिए लोग डिओडरेंट को काम में लेते हैं लेकिन वह ज्यादा समय के लिए असरदार नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स की बदबू को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

सेब का सिरका

रूई की मदद से सेब के सिरके को अंडरआर्म्स पर लगाकर ओवरनाइट के लिए छोड़ दें और सुबह स्नान कर लें। वैसे आप दिन में 2 बार भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कोई साइड-इफैक्ट नहीं होगा। यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके बदबू हटाने में मदद करता है।

आयोडीन

नहाने से पहले आयोडीन की कुछ बूंदें अंडरआर्म्स में लगाकर मुलायम ब्रश से 3-4 मिनट स्क्रब करें और फिर नहा लें। रोजाना ऐसा करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,underarm odor ,ब्यूटी टिप्स, ब्यूटी टिप्स हिंदी में, घरेलू नुस्खें, अंडरआर्म्स की बदबू

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

एक गिलास पानी में लैवेंडर या कोई भी कैरियर ऑयल की कुछ बूंदें डालकर स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें। अब इसे दिन में 2 बार अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। यह बैक्टीरिया का खत्मा करके बदबू को दूर करता है।

टी ट्री ऑयल

1 चम्मच पानी में 2 बूंद टी ट्री ऑयल की मिक्स करें। इसे कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं या स्प्रे बोतल में डालकर यूज करें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से बदबू आने की समस्या नहीं होगी।

विच हैजल

कॉटन की मदद से विच हैजल की कुछ बूंदें को दिन में 2 बार अंडरआर्म्स पर लगाएं। यह एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल डिओडरेंट है, जो रोमछिद्रों के आकार को कम कर देता है। इससे पसीना निकलने की प्रक्रिया धीमा हो जाती है।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

रोजाना 3% कप पानी में एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर जब भी पसीना आए तो अंडरआर्म्स की सफाई कर लें। इसमें भी बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले गुण होते हैं, जिससे बदबूदार पसीना नहीं आता।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,underarm odor ,ब्यूटी टिप्स, ब्यूटी टिप्स हिंदी में, घरेलू नुस्खें, अंडरआर्म्स की बदबू

एलोवेरा

सोने से पहले अंडरआर्म्स पर एलोवेरा जेल से मसाज कर लें और सुबह पानी से धो लें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बदबू दूर करने में फायदेमंद है।

अरंडी का तेल

रात को अंडरआर्म्स पर अरंडी का तेल लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर अंडरआर्म्स पर 2-3 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद नहा लें। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

एप्सम साल्ट

नहाने के पानी में 1 कप एप्सम साल्ट मिलाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इस पानी में थोड़ी देर बैठ जाएं या उस पानी से नहाएं। इससे भी अंडरआर्म्स की बदबू से भी राहत पाई जा सकती है।

ये भी पढ़े :

# इन 5 तेल की मसाज से दूर करें बालों की समस्याएं, मजबूती के साथ मिलेगा आकर्षण

# Holi Special : इस तरह करें होली के दौरान अपने बालों का बचाव, बनी रहेगी चमक

# गर्मियों में पुदीना बनेगा आपकी खूबसूरती का साथी, इन फेसपैक का करें इस्तेमाल

# बालों में जमा स्कैल्प कर रहा परेशान, इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी सिर की खुजली

# गर्मियों में एलोवेरा बनेगा आपकी स्किन के लिए संजीवनी, मिलेगी निखरी हुई त्वचा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com